हरिद्वार: कॉरिडोर के विरोध में रेलवे और बस स्टेशन पर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस लगातार मुखर हो चली है। शुक्रवार दिनभर कांग्रेस ने कॉरिडोर के विरोध में रेलवे और बस स्टेशन पर अभियान चलाकर लोगों के हस्ताक्षर कराए। प्रस्तावित कॉरिडोर के विरोध में कांग्रेस लगातार अभियान चला रही है। मशाल जुलूस के बाद अब कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। शुक्रवार शाम साढ़े 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में ये जानकारी दी गई।