कायमगंज: किसानों के गांव बराकेशव में चल रहा धरना प्रदर्शन, 18वें चकबंदी प्रक्रिया स्थगित होने से किसानों के चेहरे खिले
थाना नवाबगंज की ग्राम सभा बराकेशव में चकबंदी प्रक्रिया एवं किसानों महिलाओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पिछले 17 दिनों से चल रहा था। कल ही जनपद की जिलाधिकारी ने जिलाध्यक्ष अजय कटियार सहित एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की थी और चकबंदी प्रक्रिया को रोकने के लिए चकबंदी आयुक्त लखनऊ के लिए पत्र भेजने के लिए कहा था।चकबन्दी स्थगित