टीकमगढ़: टीकमगढ़ में दो पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त, एसपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में दी भावभीनी विदाई
टीकमगढ़ पुलिस बल में पदस्थ कार्यवाहक प्रधान आरक्षक सुषमा यादव एवं हरिराम यादव अपना सेवा काल पूर्ण कर सेवा निर्वत्त हुए। जिन्हें पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा शाल श्रीफल सर्टिफिकेट पुलिस मोमेंटम देकर उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं देते हुए भावभीनी विदाई दी गई।