कोडरमा: जिला प्रशासन ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर करीब 100 प्राथमिक विद्यालयों का किया निरीक्षण
शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने हेतु कोडरमा जिला प्रशासन ने व्यापक कदम उठाते हुए प्राथमिक विद्यालयों में निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त कोडरमा श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार जिले एवं प्रखंड स्तर के अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक चरण में लगभग 100 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया।