गुमला: धनगांव करमटोली में 55 वर्षीय व्यक्ति की कुदाल से हत्या, आरोपी जेल भेजा गया
Gumla, Gumla | Feb 21, 2025 गुमला थाना क्षेत्र के धनगांव करम टोली गांव में बीते बुधवार को 55 वर्षीय व्यक्ति नान्हो खड़िया की कुदाल से काटकर राजेश उरांव ने हत्या कर दिया था। उसके गर्दन और चेहरा में कुदाल से कई बार प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद गुमला थाना की पुलिस गांव पहुंचकर राजेश को गिरफ्तार कर दिया। इसके बाद उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था।