गुमला: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संयोजिका अध्यक्ष संघ ने लंबित मांगों को लेकर एसडीओ को ज्ञापन सौंपा
Gumla, Gumla | Feb 21, 2025 झारखंड प्रदेश प्रतिज्ञा महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष देवकी देवी ने शुक्रवार को बकाया मानदेय भुगतान और 60 साल के बाद रिटायर्ड कर्मी के परिजनों को उसके स्थान पर रखने को लेकर एसडीओ को आवेदन सौंपा है। देवकी देवी ने बताया काफी लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार मामले को लेकर आवेदन भी दिया गया। मांगे नहीं पूरी होने पर 25 तारीख से आंदोलन की जाएगी।