नलखेड़ा: नाथ समाज के समाधि स्थल को भूमाफिया द्वारा हटाने का प्रयास, समाजजनों ने प्रशासन को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग
नगर के छापीहेड़ा मार्ग पर पुलिया के समीप नाथ सम्प्रदाय के पूर्वजों का समाधि स्थल वर्षो पूर्व से बना हुआ हैं उक्त समाधि स्थल को भूमाफिया द्वारा असंवेधानिक तरीके से हटाने का प्रयास किया जा रहा है जिसको लेकर समाजजनों ने TI शशि उपाध्याय व तहसीलदार प्रीति भिनसे को आवेदन देकर संबधित पर उचित कार्यवाही की मांग की गई हैं। राजस्व विभाग ने निरीक्षण कर पंचनामा बनाया है।