गिद्धौर: प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की महत्वपूर्ण बैठक, सरकार के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
प्रखंड क्षेत्र के बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में रविवार को प्रशिक्षित सहायक अध्यापकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अप्रैल 2026 को रांची में आयोजित आंदोलन में बड़ी संख्या में प्रखंड के सहाय