सागरौन गांव में बुधवार को एक महिला को सांप ने काट लिया। महिला का नाम मोहिनी लोधी बताया गया है। परिजन ने बताया कि महिला घर में झाड़ू लगा रही थी इसी दौरान उसे एक सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिला अस्पताल मे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।