टीकमगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित, एसपी ने कहा - थानों में निष्पक्षता से होगी कार्रवाई
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया।लोगों की समस्याओं को सुनकर तुरंत निराकरण किया। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि थानों में निष्पक्षता पारदर्शिता के साथ पारित कार्यवाही होगी।