टीकमगढ़: टीकमगढ़ में रेत माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर किया हमला, ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास कर ट्रैक्टर छुड़ाकर भागे
जिले के मधुवन वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाली बड़माडई बीट में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। रेत खनन में लिप्त खनिज माफियाओं ने वन विभाग की टीम पर न केवल हमला कर दिया, बल्कि जब्त किए गए ट्रैक्टर को भी जबरदस्ती छुड़ाकर मौके से फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने आज दिन बुधवार की दोपहर करीब 2:00 कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है।