मानिकपुर: मानिकपुर सन्त रीता इंटर कॉलेज में तहसीलदार ने विज्ञान और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारंभ
चित्रकूट के मानिकपुर स्थित संत रीता हिंदी मीडियम इंटर कॉलेज में शनिवार सुबह 10 बजे तहसीलदार धीरेंद्र कुमार यादव ने विज्ञान एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य फादर अरोग्य स्वामी सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में विज्ञान, पर्यावरण, चित्रकारी, मेहंदी, रंगोली, सिलाई-कढ़ाई और भारतीय वेशभूषा के स्टॉल लगाए गए।