आधुनिक कृषि तकनीकों से आत्मनिर्भर बनेंगे ग्रामीण युवा!
33वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, केंवटी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार एवं आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र, कांकेर में 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
📌 प्रशिक्षण की प्रमुख विशेषताएं
✅ आधुनिक कृषि तकनीकों एवं कृषि यंत्रीकरण की जानकारी
✅ मुर्गीपालन, बकरीपालन एवं पशुपालन का प्रशिक्षण
✅ उद्यानिकी फसलों और ग्राफ्टेड पौधों के उत्पादन की जानकारी
✅ शासकीय योजनाओं, स्वरोजगार एवं बैंक ऋण प्रक्रिया पर मार्गदर्शन
✅ प्रशिक्षणार्थियों को कृषि आदान का वितरण
कमांडेंट श्री प्रियव्रत शर्मा ने युवाओं को आधुनिक तकनीकों को अपनाकर कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कौशल विकास से स्वरोजगार की ओर, आत्मनिर्भरता से समृद्धि की ओर!
#Kanker #कांकेर #SSB #कृषि #कौशलविकास ग्रामीणविकास आत्मनिर्भरभारत SevaSankalpAbhiyan सेवा_संकल्प_अभियान