वाराणसी के रंजीत होटल में ADCP ने पकड़ा सेक्स रैकेट: आपत्तिजनक हालत में मिले 7 युवक-7 युवतियां
वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में रविवार को पुलिस टीम ने रंजीत होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट पकड़ा। एडीसीपी नीतू कादयान के साथ चेतगंज थाने की टीम ने होटल पर छापा मारा। पुलिस के होटल में दाखिल होते ही हडकंप मच गया। टीम कमरा नंबर 105 में पहुंची तो युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।