बीरभानपुर स्थित हाईवे पर कार, ट्रक और ऑटो की हुई टक्कर, चार लोग हुए घायल
राजातालाब थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित साइ बाबा मंदिर के पास हाईवे पर स्विफ्ट कार, ट्रक तथा ऑटो सहित तीन गाड़ियों की आपस में हुई जोरदार भिड़न्त हो गई। जिसमें चार लोग घायल हो गए। इसमें ऑटो सवार ड्राइवर तथा एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।