काशी विश्वनाथ से पशुपतिनाथ तक सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा का हुआ शुभारंभ
कैण्टोन्मेंट स्थित होटल रेडिसन में नेपाल की प्रसिद्ध एयरलाइन बुद्ध एयर द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में निदेशक रुपेश जोशी नें बताया कि अब वाराणसी-काठमांडू सीधी विमान सेवा सप्ताह में 3 दिन मिलेगी। नेपाल की सबसे बड़ी व सुरक्षित एयर लाइन बुद्ध एयर पिछले 7 वर्षों से वाराणसी-काठमांडू विमान सेवा संचालित करती आ रही है,।