वाराणसी में तीसरी बार बढ़ा गंगा का जलस्तरः नाव चलाने पर लगाया गया प्रतिबंध
वाराणसी में तीसरी बार गंगा के जलस्तर में वृद्धि देखने को मिल रही हैं। गंगा 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही हैं। जिसकी वजह से गंगा के आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। काशी आने वाले पर्यटक मायूस हो रहे हैं क्योंकि वह एक घाट से दूसरे घाट तक नहीं जा पा रहे घाटों का आपसी संपर्क टूटा हुआ है।