ज्ञानवापी प्रकरण में जिला अदालत नो एडवर्ड के टली सुनवाई, 17 अगस्त को होगी अगली सुनवाई
वाराणसी की ज्ञानवापी प्रकरण में आज होने वाली सुनवाई नो एडवर्स के चलते टल गई और जिला अदालत में इसकी अगली तिथि 17 अगस्त मुकर्रर की है। जिला जज संजीव पांडेय की कोर्ट में शृंगार गौरी और ज्ञानवापी से जुड़े कई अन्य मामलो में सुनवाई थी। इसमें किरण सिंह की ओर उनके वाद समेत अन्य कई वाद को समेकित करने के आदेश को संशोधित करने की मांग रखी गई थी ।