सवायजपुर: मत्तीपुर गांव में जबरन काट लिया दूसरे का शीशम का पेड, लोनार पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
लोनार कोतवाली क्षेत्र के मत्तीपुर गांव में एक व्यक्ति पर जबरन सूखा शीशम का पेड़ काटने का आरोप है। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसने लोनार पुलिस एवं वन विभाग को सूचना दी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने लोनार कोतवाली में मामले को लेकर लिखित तहरीर भी दी, पर लोनार पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।