सवायजपुर: हरपालपुर क्षेत्र में हुए गोलीकांड में घटना स्थल पर पहुंचे सीओ, कहा- आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगाई गईं पुलिस टीमें
हरपालपुर क्षेत्र में लमकन पुल पर हुए गोली कांड को लेकर सीओ हरपालपुर ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। सीओ ने कहा है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें में लगाई गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति का भी आपराधिक इतिहास है। उसके विरुद्ध जनपद मैनपुरी के थानों में मुकदमे दर्ज हैं।