सवायजपुर: लोकसभा चुनाव को लेकर पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स ने हरपालपुर क्षेत्र में किया फ्लैग मार्ग
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर हरपालपुर थाना क्षेत्र में पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। पुलिस एवं पैरामिलिट्री के जवानों ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर भ्रमण कर अराजक तत्वों को चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने दें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।