सवायजपुर: पचदेवरा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय किशोरी को शौचालय में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को ग्रामीणों ने पड़कर पीटा
पचदेवरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्शीय किशोरी को शौचालय में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। नाबालिग के चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से भागा, जिसे ग्रामीणों और परिजनों ने पकडकर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के साथ हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने की बात कही है।