सवायजपुर: जीनियस पब्लिक स्कूल हरपालपुर के 8वें वार्षिकोत्सव में पहुंचे DIOS, बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोहा
हरपालपुर स्थित जीनियस पब्लिक स्कूल में आठवां वार्षिक उत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया है। वार्षिकोत्सव में स्कूल के बच्चों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक पहुंचे और उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की।