सवायजपुर: चुनाव में अर्धसैनिक बल और पुलिसकर्मियों के ठहरने की व्यवस्थाओं का सवायजपुर और हरपालपुर पहुंच कर एसपी ने लिया जायजा
पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन ड्यूटी हेतु आने वाले अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस कर्मियों के ठहरने हेतु सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कॉलेजों का निरीक्षण किया और यहां मूलभूत सुविधाओं के संबंध में संबंधित से जानकारी जुटाई। एसने कानून व्यवस्था को लेकर कहा है कि अपराधियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।