सहजनवा: स्कूल में बच्चों की कहासुनी के बाद गांव में बवाल, 40 लोग लाठी-डंडों के साथ पहुंचे, 3 घायल, 7 हिरासत में
गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के चेचुआपार गांव में रविवार को बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने ऐसा रूप लिया कि गांव में लाठी-डंडे लेकर लोगों के पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि श्री गांधी इंटर कॉलेज, घोटवा में बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद करीब 40 लोग चेचुआपार गांव पहुंचे और मारपीट व तोड़फोड़ शुरू कर दी।