स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई
रेवाड़ी स्थित स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के सुंदर रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
विद्यालय के प्रिंसिपल श्री दिवान सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल सुश्री कमलेश भारती ने सभी विद्यार्थियों एवं विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, प्रेम, सद्भाव एवं अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यालय में खुशी और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर इस पावन पर्व को बड़े आनंद और उल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका पण्डिता एवं पूनम भारद्वाज, मधु शर्मा, कीर्ति शर्मा, नीतू शर्मा, अंजू नारंग, कुमारी चंचल एवं प्रियंका सहित स्नेहलता, चंद्र प्रकाश, जितेंद्र कुमार, महेश गर्ग, कुसुम लता, सुरेश कुमारी, संजय कुमार, सुनील शर्मा, मलखान सिंह, सुनीता देव, मोनिका नरूला, यशपाल वधवा, संध्या टक्कर, पूनम यादव, आर्या सैनी, सीमा, निर्मल यादव, रितु शर्मा एवं मोनिका यादव का विशेष सहयोग रहा।
सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026