वेद फुल्ला के प्रथम संगठनात्मक प्रवास रेवाड़ी आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, जिला भाजपा ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदरणीय वेद फुल्ला के दायित्व संभालने के बाद प्रथम बार रेवाड़ी आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने वेद फुल्ला जी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली पार्टी के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा कि वेद फुल्ला जी ने अपने संगठनात्मक कौशल एवं समर्पण के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश महामंत्री के रूप में उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। जिला प्रभारी मदन गोयल ने कहा कि रेवाड़ी भाजपा परिवार के लिए यह गर्व और हर्ष का अवसर है कि वेद फुल्ला जी अपने नए दायित्व के बाद पहली बार जिले में पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपने प्रथम रेवाड़ी प्रवास को वेद फुल्ला जी ने अपना सौभाग्य बताते हुए जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की धरती पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीयता से वे अभिभूत हैं तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करना उनके लिए गौरव का विषय है। उनके स्वागत के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पहुंचना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और आपसी जुड़ाव को दर्शाता रहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के साथ ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यशाला में सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प को मजबूत करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव को संगठन की कार्यशैली का आधार बनाते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने संगठन की सक्रियता और एकजुटता का संदेश दिया इस अवसर पर प्रदेश सचिव नागेंद्र शर्मा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव,H.P.P.A कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक हुकम चन्द यादव,सुनील मूसेपुर,रत्नेश बंसल,सिंहराम महलावत जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल कुलदीप चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026