रेवाड़ी में ऑटो-कार की भिड़ंत, 12 छात्राएं घायल:3 की हालत गंभीर, PGI रोहतक रेफर; कॉलेज से बस स्टैंड जाते वक्त हादसा
टक्कर के बाद पलटा ऑटो
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेक्टर-18 महिला कॉलेज से ऑटो छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो की टक्कर मार से हो गई। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी करीब 12 छात्राएं घायल हो गई। जिनमें मुस्कान , कशिश, पिंकी, कुमकुम, मोनिका, सोनिया और चिनाया इत्यादि शामिल है।
बिना कॉगजों के मिला ऑटो
जानकारी के अनुसार चालक रोहित बिना कॉगजों के ऑटो चला रहा था। ऑटो की आरसी कोर्ट में जमा है और उसके प्रदूषण, लाइसेंस कुछ नहीं मिला। ऑटो की तेज स्पीड को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
राम भरोसे 3000 छात्राएं
बस स्टैंड से सेक्टर-18 का महिला कॉलेज करीब 3 किलोमीटर दूर है। सरकार ने गांवों में तो महिलाओं के लिए स्पेशल बसें लगाई हुई हैं, परंतु बस स्टैंड से कॉलेज तक छात्राओं के लिए कोई परिवहन सुविधा नहीं है। जिससे छात्राओं को आने-जाने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। ऑटो नहीं मिलने पर छात्राओं को कॉलेज से बस स्टैंड की दूरी पैदल ही आना- जाना पड़ता है।
आउटर सरकुलर रोड से भी कॉलेज की दूरी करीब एक किलोमीट है। ऑफ रूट व गांव में होने के कारण कोई परिवहन सुविधा भी नहीं है।
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026