Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
rpnnews
रेवाड़ी सेंट्रो कार ने छात्राओं से भरे टेंपो को मारी टक्कर 15 छात्राएं हुई घायल *ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती
Rewari, Rewari
| Sep 3, 2026
MORE NEWS
श्री सनातन धर्म#राधा-कृष्ण मंदिर ट्रस्ट रेवाड़ी की ओर से#श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर को#मॉडल टाउन स्थित मंदिर परिसर में किया जाएगा
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
श्री सनातन धर्म#राधा-कृष्ण मंदिर ट्रस्ट रेवाड़ी की ओर से#श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन 4 सितंबर को#मॉडल टाउन स्थित मंदिर परिसर में किया जाएगा
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
ऑटो और कार की भिड़ंत से छात्राओं से भरा ऑटो पलटा#13 छात्राएं घायल
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई रेवाड़ी स्थित स्वामी उमा भारती पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण दिखाई दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीकृष्ण और राधा के सुंदर रूप में सजकर विद्यालय पहुंचे और अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रिंसिपल श्री दिवान सिंह एवं वाइस प्रिंसिपल सुश्री कमलेश भारती ने सभी विद्यार्थियों एवं विशेष रूप से नन्हे-मुन्ने बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से प्रेरणा लेते हुए सत्य, प्रेम, सद्भाव एवं अच्छे संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय में खुशी और उत्साह का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर इस पावन पर्व को बड़े आनंद और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मोनिका पण्डिता एवं पूनम भारद्वाज, मधु शर्मा, कीर्ति शर्मा, नीतू शर्मा, अंजू नारंग, कुमारी चंचल एवं प्रियंका सहित स्नेहलता, चंद्र प्रकाश, जितेंद्र कुमार, महेश गर्ग, कुसुम लता, सुरेश कुमारी, संजय कुमार, सुनील शर्मा, मलखान सिंह, सुनीता देव, मोनिका नरूला, यशपाल वधवा, संध्या टक्कर, पूनम यादव, आर्या सैनी, सीमा, निर्मल यादव, रितु शर्मा एवं मोनिका यादव का विशेष सहयोग रहा। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
रेवाड़ी सेंट्रो कार ने छात्राओं से भरे टेंपो को मारी टक्कर 15 छात्राएं हुई घायल ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती पुलिस जांच में जुटी
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
रेवाड़ी श्री सनातन धर्म राधाकृष्ण मंदिर मॉडल टाउन में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी - केशव चौधरी
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
वेद फुल्ला के प्रथम संगठनात्मक प्रवास रेवाड़ी आगमन पर उमड़ा कार्यकर्ताओं का सैलाब, जिला भाजपा ने किया भव्य स्वागत-अभिनंदन रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री आदरणीय वेद फुल्ला के दायित्व संभालने के बाद प्रथम बार रेवाड़ी आगमन पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना। जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिलेभर से भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और प्रदेश महामंत्री वेद फुल्ला जी का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने वेद फुल्ला जी का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, व्यापक संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली पार्टी के लिए सदैव प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा कि वेद फुल्ला जी ने अपने संगठनात्मक कौशल एवं समर्पण के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और प्रदेश महामंत्री के रूप में उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन संगठन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। जिला प्रभारी मदन गोयल ने कहा कि रेवाड़ी भाजपा परिवार के लिए यह गर्व और हर्ष का अवसर है कि वेद फुल्ला जी अपने नए दायित्व के बाद पहली बार जिले में पहुंचे हैं। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अपने प्रथम रेवाड़ी प्रवास को वेद फुल्ला जी ने अपना सौभाग्य बताते हुए जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की धरती पर कार्यकर्ताओं द्वारा मिले स्नेह, सम्मान और आत्मीयता से वे अभिभूत हैं तथा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निरंतर कार्य करना उनके लिए गौरव का विषय है। उनके स्वागत के लिए जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का पहुंचना संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और आपसी जुड़ाव को दर्शाता रहा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने तथा पार्टी की विचारधारा और सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के साथ ‘सेवा ही संकल्प अभियान’ के तहत जिला कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यशाला में सेवा, समर्पण और संगठन के संकल्प को मजबूत करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को निरंतर गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव को संगठन की कार्यशैली का आधार बनाते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प लिया। भाजपा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में जिलेभर से वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी ने संगठन की सक्रियता और एकजुटता का संदेश दिया इस अवसर पर प्रदेश सचिव नागेंद्र शर्मा,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रामपाल यादव,H.P.P.A कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, पंचायती राज प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक हुकम चन्द यादव,सुनील मूसेपुर,रत्नेश बंसल,सिंहराम महलावत जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल कुलदीप चौहान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026
रेवाड़ी में ऑटो-कार की भिड़ंत, 12 छात्राएं घायल:3 की हालत गंभीर, PGI रोहतक रेफर; कॉलेज से बस स्टैंड जाते वक्त हादसा टक्कर के बाद पलटा ऑटो जानकारी के अनुसार गुरुवार को सेक्टर-18 महिला कॉलेज से ऑटो छात्राओं को लेकर बस स्टैंड की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो की टक्कर मार से हो गई। जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार सभी करीब 12 छात्राएं घायल हो गई। जिनमें मुस्कान , कशिश, पिंकी, कुमकुम, मोनिका, सोनिया और चिनाया इत्यादि शामिल है। बिना कॉगजों के मिला ऑटो जानकारी के अनुसार चालक रोहित बिना कॉगजों के ऑटो चला रहा था। ऑटो की आरसी कोर्ट में जमा है और उसके प्रदूषण, लाइसेंस कुछ नहीं मिला। ऑटो की तेज स्पीड को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। राम भरोसे 3000 छात्राएं बस स्टैंड से सेक्टर-18 का महिला कॉलेज करीब 3 किलोमीटर दूर है। सरकार ने गांवों में तो महिलाओं के लिए स्पेशल बसें लगाई हुई हैं, परंतु बस स्टैंड से कॉलेज तक छात्राओं के लिए कोई परिवहन सुविधा नहीं है। जिससे छात्राओं को आने-जाने के लिए ऑटो का सहारा लेना पड़ता है। ऑटो नहीं मिलने पर छात्राओं को कॉलेज से बस स्टैंड की दूरी पैदल ही आना- जाना पड़ता है। आउटर सरकुलर रोड से भी कॉलेज की दूरी करीब एक किलोमीट है। ऑफ रूट व गांव में होने के कारण कोई परिवहन सुविधा भी नहीं है।
Rewari, Rewari | Sep 3, 2026