🔱 भादों अमावस्या पर श्री घंटेश्वर महादेव का दिव्य श्रृंगार 🔱
मिर्जापुर। घंटाघर मैदान स्थित श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर में भादों अमावस्या पर बाबा भोलेनाथ का वार्षिक दिव्य श्रृंगार किया गया। सुबह पंडित नितिन अवस्थी ने रुद्राभिषेक कराया। शाम को राहुल यादव, हार्दिक केसरवानी, शिवम गोस्वामी एवं साथियों ने बाबा का दिव्य श्रृंगार किया।
बाबा के सेवक ओम शंकर गिरि ने आरती कर मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले। इसके बाद भजन संध्या में कलाकारों ने भोलेनाथ के एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।
बुढ़ेनाथ मंदिर के महंत डॉ. योगानंद गिरि ने कलाकारों को बाबा की चुनरी पहनाकर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, अरुण कुमार मिश्रा, कमलेश दूबे, विंध्यवासिनी केसरवानी, संदर्भ पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, अनूप गिरि, आर्यन गिरि, पंकज गिरि, विजय मोदनवाल, सभासद राधेश्याम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
#मिर्जापुर #घंटेश्वरमहादेव #घंटाघर #भादोंअमावस्या #महादेव #भोलेनाथ #रुद्राभिषेक #दिव्यश्रृंगार #भजनसंध्या #हरहरमहादेव #मिर्जापुरन्यूज