छात्राओं से छेड़खानी करने वाले इन चार चेहरों को पहचान लीजिए जिन्हें कटरा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है
मिर्जापुर। संगमोहाल के पास कॉलेज से घर लौटने वाली छात्राओं से रोजाना छेड़खानी करने वाले चार शोहदों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को छात्राओं ने सीओ सिटी अमित कुमार की गाड़ी रोककर आपबीती सुनाई।
शिकायत पर सीओ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए एंटी रोमियो टीम और कटरा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक के नेतृत्व में कटरा कोतवाली पुलिस ने सूरज यादव, लालू यादव, चंद्रेश यादव और विवेक को गिरफ्तार किया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अभियान जारी रहेगा और सार्वजनिक स्थानों पर परेशान करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#MirzapurNews #StudentSafety #AntiRomeoTeam #COcity #KatraKotwali #TodayMirzapur