माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय में ब्रह्माकुमारी संस्थान ने कराया वृहद वृक्षारोपण
मिर्जापुर। माँ विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय, देवरी कला मड़िहान परिसर में ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व बिंदु दीदी ने उपस्थित विश्वविद्यालय परिवार को ध्यान एवं आध्यात्मिक एकाग्रता का प्रशिक्षण दिया।
इसके बाद विश्वविद्यालय परिसर में फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण पर जोर दिया।
इस अवसर पर कुलपति ने बिंदु दीदी सहित ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।
#TodayMirzapur #Mirzapur #वृक्षारोपण #माँविंध्यवासिनीविश्वविद्यालय #ब्रह्माकुमारी #पर्यावरणसंरक्षण