सांसद निधि के अधूरे कार्य 15 अक्टूबर तक पूरे कराने के निर्देश
मिर्जापुर। मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने एमपीलैड्स योजना की समीक्षा करते हुए सांसद निधि से स्वीकृत अधूरे कार्यों को 15 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यपूर्ति प्रमाणपत्र भी प्राप्त करने को कहा।
मंडल के मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में कई कार्य निर्धारित समय के बाद भी अधूरे मिले। मिर्जापुर में वर्ष 2023-24 के 3 और 2024-25 के 2 कार्य लंबित पाए गए। वहीं सोनभद्र में विद्यालयों के शिक्षण कक्षों के निर्माण अधूरे मिले।
भदोही में 13 कार्यों पर समय बीतने के बावजूद काम शुरू न होने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने तीनों जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों को निर्माण संस्थाओं के साथ साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि एमपीलैड्स के तहत स्वीकृत प्रत्येक कार्य एक वर्ष के भीतर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
#TodayMirzapur #Mirzapur #MPLADS #सांसदनिधि #राजेशप्रकाश #विकासकार्य
Mirzapur, Mirzapur | Sep 10, 2026