रायपुर ब्रेकिंग | प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को पदोन्नति
छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों को बड़ा प्रमोशन, सुबोध सिंह और निहारिका बारिक बने अपर मुख्य सचिव
छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा IAS के वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति का बड़ा तोहफा दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 19 नवंबर 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी कर चार वरिष्ठ IAS अधिकारियों को प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के वेतनमान में पदोन्नत किया है.
जारी आदेश के मुताबिक, 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपर मुख्य सचिव (ACS) के पद पर पदोन्नत किया गया है. सुबोध कुमार सिंह वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ ऊर्जा विभाग और छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पदोन्नति के बाद उन्हें अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली के आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास रहेगा.
इसी तरह, 1997 बैच की IAS अधिकारी निहारिका बारिक को भी अपर मुख्य सचिव के वेतनमान में पदोन्नति दी गई है. वह वर्तमान में गृह एवं जेल विभाग की प्रमुख सचिव हैं. पदोन्नति के बाद भी उन्हें गृह एवं जेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
वहीं, दूसरे आदेश में 2002 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव (Principal Secretary) के वेतनमान Pay Matrix Level-15 में पदोन्नति दी गई है.
डॉ. रोहित यादव वर्तमान में वित्त विभाग के सचिव के साथ जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. पदोन्नति के बाद उन्हें वित्त विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है. साथ ही जनसंपर्क विभाग और पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार भी जारी रहेगा.
वहीं, डॉ. कमलप्रीत सिंह, जो वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव हैं, उन्हें पदोन्नति के बाद स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है.
दोनों आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किए गए हैं. आदेशों में भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 13 अक्टूबर 2026 के पत्र का भी उल्लेख किया गया है, जिसके आधार पर प्रमुख सचिव वेतनमान में पदोन्नति के लिए दो रिक्तियों का निर्धारण किया गया था.
इस पदोन्नति के साथ छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक ढांचे में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों और पदक्रम में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है.
हैशटैग: #Chhattisgarh #IASPromotion #IASOfficers #SubodhKumarSingh #NiharikaBarik #RohitYadav #KamalpreetSingh #Raipur #ChhattisgarhNews #FatafatNews