दीदी पहुंचीं मनाने... बाबा नहीं माने!
"विकास की सड़क पर जमीन का ब्रेकर... दीदी की कोशिश जारी, लेकिन बाबा फिलहाल तैयार नहीं!"
अंबिकापुर में सड़क के लिए सियासी मनुहार का दिलचस्प नजारा देखने को मिला। बीजेपी महापौर मंजूषा भगत पार्षदों की फौज लेकर पहुंचीं पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के पास.. मकसद था शहर की सड़क के लिए बाबा की करीब दो एकड़ निजी जमीन हासिल करना..
लेकिन यहां दीदी की मनुहार पर बाबा का जवाब भारी पड़ गया.. सिंहदेव ने दो टूक कह दिया कि आखिर बिना मुआवजे के अपनी जमीन कैसे दे दें?
जमीन की कीमत करीब 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जबकि नगर निगम सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति पहले ही करा चुका है..
अब सवाल यह है कि जब जमीन का इंतजाम ही नहीं हुआ, तो सड़क निर्माण का बजट किस रास्ते पर दौड़ेगा?
खास बात यह है कि बाबा पहले कई सार्वजनिक निर्माण कार्यों के लिए अपनी जमीन बिना मुआवजे के दे चुके हैं, लेकिन इस बार मामला अदालत तक पहुंच गया है..
कुल मिलाकर शहर को सड़क चाहिए, निगम को जमीन चाहिए और बाबा को मुआवजा..
दीदी की मनुहार काम नहीं आई... अब देखना होगा कि सड़क बनेगी या मामला कोर्ट के चक्कर काटता रहेगा!