कोरांव: कोरांव क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
2 अक्टूबर को कोरांव तहसील क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री रहे लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। तहसील मुख्यालय पर एसडीएम ठाकुर प्रसाद ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण कर उन्हें निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ राहुल मिश्र ने ध्वजारोहण किया।