जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर शाही इमाम ने दी विशेष जानकारी : जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शहर की जामा मस्जिद के वशी मैदान में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना मुफ्ती मारूफ रजा ने उपस्थित लोगों को ईद मिलादुन्नबी की महत्ता की जानकारी दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और अमन, शांति व सद्भाव का संदेश दिया गया।