निकाय चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के 686 से ज्यादा आवेदन जमा : जांच और छंटनी कर जयपुर भेजेगी, 27 से भरे जाएंगे नामांकन।
जालोर नगर निकाय चुनाव में पार्षद बनने के लिए भाजपा और कांग्रेस में दावेदार आवेदन जमा करवा रहे हैं। भाजपा में मंगलवार को भी आवेदन जमा होने का सिलसिला जारी रहा। अब दोनों दलों ने आवेदन फार्मों की जांच और छंटनी शुरू करने के साथ टिकट को लेकर विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। जालोर नगर परिषद के 40 पार्षद पदों के लिए 9 सितंबर को चुनाव होंगे और 27 अगस्त से नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
Jalor, Jalor | Aug 26, 2026