ईद मिलादुन्नबी पर 65 से अधिक युवाओं ने किया रक्तदान : जालौर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर मुस्लिम युवा कमेटी की ओर से शाही जामा मस्जिद परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 65 से अधिक युवाओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद का संकल्प लिया। युवाओं ने धार्मिक पर्व को मानव सेवा से जोड़ते हुए प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। चिकित्सा टीम में पीएमओ डॉ. वी.पी मीणा, डॉ. जोयब, नर्सिंग ऑफिसर विनोद वैष्णव, मुस्ताक अली सिलावट, लैब टेक्नीशियन वसीम अली सहित टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में नाहिद अली, आसिफ खोखर, मेहबूब मुल्तानी, मुस्ताक अली, गुलजार अली, रमजान खान, सोहिल खान, शाहरुख खान सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Aug 26, 2026