जालोर में गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पैगाम : जालोर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर हजारों की संख्या में लोगों ने जुलूस में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वीरमदेव गैबनशाह गाजी चौक से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शाही जामा मस्जिद पहुंचा। जुलूस में युवा, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और धार्मिक नारों से शहर गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर जुलूस का स्वागत किया गया तथा शर्बत-जूस सहित विभिन्न व्यवस्थाएं की गईं। जुलूस के दौरान लोगों ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति का संदेश दिया।
Jalor, Jalor | Aug 26, 2026