हरिद्वार: ब्रह्मपुरी में रेलवे ट्रैक के किनारे जुआ खेल रहे चार लोगों को नगर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि ब्रह्मपुरी में रेलवे ट्रैक के किनारे जुआ खेल रहे चार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपी गुंजन, संजय, अरुण कुमार और कमल कुमार के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार दोपहर 2 बजे नगर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि इनके कब्जे से ₹1460 बरामद हुए हैं।