हरिद्वार: कार एसेसरीज की दुकानों पर छापेमारी के विरोध में व्यापार मंडल ने अवधूत मंडल आश्रम मार्किट में किया प्रदर्शन
हाल ही ने परिवहन विभाग द्वारा अवधूत मंडल मार्किट में छापेमारी की गई और कार एसेसरीज की दुकानों से प्रतिबंधित हॉर्न, लाइट और साइलेंसर जब्त कर लिए। इस कार्रवाई के विरोध में व्यापारी उतर आए। शनिवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई का विरोध जताया। उन्होंने मांग की है कि कार्रवाई से पूर्व जागरूक करना चाहिए था।