बक्सर: बक्सर में प्रभारी मंत्री ने जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक की
Buxar, Buxar | Oct 16, 2024 बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग के मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री नितिन नवीन ने जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक की। इसके साथ हीं मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना एवं मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु निर्माण योजना अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में किया।