बक्सर: जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर मनाया गया निक्षय दिवस
Buxar, Buxar | Oct 16, 2024 प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत सुबह 9 बजे से हीं जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व स्वास्थ्य उप केंद्रों पर निक्षय दिवस मनाया गया। इस दौरान सीएचओ, एएनएम व आशा के द्वारा टीबी को लेकर जागरूक किया गया। ग्रामीणों को बताया गया कि टीबी का इलाज सदर अस्पताल में उपलब्ध है। सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीबी जांच की सुविधा भी उपलब्ध है।