फर्जी वोटिंग के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस सुरक्षा में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन
वाटर कैनन से बुझाया पुतला, कलेक्ट्रेट में प्रवेश का प्रयास पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका
दमोह। चुनाव आयोग से जुड़े कथित वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस सुरक्षा के बीच मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर इस्तीफे की मांग की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल ने कथित फर्जी वोटिंग, ईवीएम में छेड़छाड़ और खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध में नारेबाजी की। पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रवेश का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। मौके पर चार थाना-चौकियों का पुलिस बल मौजूद रहा।
Damoh, Damoh | Oct 2, 2026