विभागीय योजनाओं के बॉटम 10 पर्यवेक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किये
कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री मोनिका बघेल द्वारा 6 परियोजनाओं के परियोजना अधिकारी एवं सेक्टर पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में विभागीय योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विभागीय कार्यो, पोषण ट्रैकर के आकड़ो की समीक्षा की गयी तथा बॉटम 10 पर्यवेक्षकों को कारण बताओं नोटिस जारी किये गए। बैठक में सुश्री मोनिका बघेल द्वारा विभागीय योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को शतप्रतिशत लाभ तथा आंगनवाड़ी केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने 3 से 6 वर्ष के बच्चों के आधार बनाने हेतु विशेष अभियान चलने तथा बच्चों की अपार आईडी (Apaar ID) बनाने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में आगामी 27 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा में बालविवाह प्रतिषेध अधिनियम तथा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान पर परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षकों को विशेष चर्चा करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के अंत में उपस्थित सभी के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ली गयी।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP
Jhabua, Madhya Pradesh | Nov 20, 2026