पिपरई: माधवराव सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि पर सुंदरकाण्ड पाठ और कन्यभोज का हुआ आयोजन
नगर परिषद पिपरई में बुधवार को रामपाल अहिरवार के निवास पर माधवराव सिंधिया जी की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बुधवार को शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ एवं कन्याभोज कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुंगावली विधायक बृजेन्द्र सिंह यादव ने सहभागिता कर माधवराव सिंधिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।