Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
अयोध्या
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
buxaronlinenews
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, घाटों के रंगरोगन, साफ-सफाई से लेकर सुरक्षा तक की तैयारी तेज, सदर SDM अविनाश कुमार ने दी जानकारी
Buxar, Buxar
| Nov 7, 2026
MORE NEWS
बक्सर में कुछ ऐसी दिखी दीपावली… जब अधिकारियों ने बस्तियों में पहुंचकर बांटी खुशियां! - डीएम व एसपी समेत सभी वरीय अधिकारियों ने दलित बस्तियों में जलाए दीप बक्सर खबर। दीपावली का त्योहार… रोशनी का त्योहार… खुशियों का त्योहार। लेकिन इस बार बक्सर में दीपावली की कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिन्होंने इस पर्व के मायने को और भी खास बना दिया। आमतौर पर दीपावली पर लोग अपने घरों को रोशन करते हैं, परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं। लेकिन इस बार बक्सर में जिला प्रशासन और पुलिस के कुछ अधिकारियों ने उन बस्तियों का रुख किया जहां जरूरतमंद लोग रहते हैं। अधिकारियों ने उनके साथ वक्त बिताया। बच्चों के मध्य मिठाई, पटाखे, मोमबत्ती आदि का वितरण किया। दरअसल, मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से जिले के अलग-अलग महादलित टोलों में दीपावली मनाने की पहल की गई। विस्तृत खबर का लिंक नीचे कमेंट बॉक्स में है #buxar #BuxarNews #buxarjila #buxarparlour #buxarkhabar
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
सोलर एनर्जी का महत्व बता कर लोगों को जागरुक करने वाली बिटिया को कनक सोलर एंड एनर्जी की तरफ से मिला सम्मान ..
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
वीडियो : दीपावली पर महादलित टोले पहुंची डीएम, ग्रामीणों संग दीप और मिठाइयां बांटकर बिखेरी खुशियां ..
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
बक्सर जिले का डेली समाचार बुलेटिन : 9 नवंबर 2026 बक्सर खबर। आप देख रहे हैं बक्सर जिले का समाचार बुलेटिन। इसमें आपको पिछले चौबीस घंटे की सभी प्रमुख खबरें एक साथ, एक जगह देखने और सुनने को मिल जाएंगी। इसे और बेहतर ढंग से कैसे बनाया जाए। इसका सुझाव आप हमें कमेंट के माध्यम से दे सकते हैं।
Buxar, Buxar | Nov 9, 2026
माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन बक्सर द्वारा जिला अंतर्गत विभिन्न महादलित टोलों में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar Welfare department
Buxar, Bihar | Nov 9, 2026
गंगा उत्सव के अवसर पर बक्सर एवं डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर दिनांक 07 नवंबर 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामरेखा घाट, बक्सर एवं छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। रामरेखा घाट, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की आरती की गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarcity #buxarjila #bihar
Buxar, Bihar | Nov 8, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 नवंबर 2026 गंगा उत्सव के अवसर पर बक्सर एवं डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन गंगा उत्सव एवं छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर दिनांक 07 नवंबर 2026 को नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत रामरेखा घाट, बक्सर एवं छठिया पोखर, डुमरांव में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। रामरेखा घाट, बक्सर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला गंगा समिति सह जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार, दीपों की रोशनी एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मां गंगा की आरती की गई। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से मां गंगा की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गंगा नदी की निर्मलता, अविरलता एवं स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा गंगा संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान आमजनों को गंगा नदी एवं अन्य जलस्रोतों में कूड़ा-कचरा तथा पूजन सामग्री प्रवाहित नहीं करने, घाटों को स्वच्छ रखने एवं जलस्रोतों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया गया। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण को अपनी सामूहिक जिम्मेदारी समझें तथा स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल गंगा के संकल्प को जन आंदोलन बनाने में सहभागी बनें। हर घाट स्वच्छ हो, हर मन में गंगा के प्रति सम्मान हो। हर बूंद अनमोल, गंगा संरक्षण हमारा संकल्प। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary Namami Gange जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #buxarjila #buxarcity #samratchaudhary #bihar #BuxarNews #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 8, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 नवंबर 2026 दीपावली की खुशियाँ बाँटने महादलित टोला पहुँची जिला पदाधिकारी जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने जिलावासियों को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की प्रकाश, उल्लास एवं समृद्धि के महापर्व दीपावली के अवसर पर जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा सामाजिक समरसता एवं सहभागिता की भावना के साथ खुशियाँ साझा की गईं। माननीय मुख्यमंत्री बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार आज दिनांक 08 नवंबर 2026 को जिला पदाधिकारी बक्सर, श्रीमती साहिला की उपस्थिति में बक्सर प्रखंड के छोटका नुआव में महादलित बस्ती में स्थानीय परिवारों के बीच दीप एवं मिठाइयों का वितरण किया गया तथा सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं गई। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनके साथ पर्व की खुशियाँ साझा कीं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भाव, समानता एवं सामाजिक एकजुटता का भी प्रतीक है। पर्व की खुशियाँ समाज के सभी वर्गों तक पहुँचनी चाहिए। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने समस्त जिलावासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी नागरिकों से सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाने की अपील की। सुरक्षित दीपावली के लिए जिला प्रशासन की अपील एवं आवश्यक सावधानियाँ:- दीप एवं मोमबत्तियाँ सुरक्षित स्थानों पर रखें तथा पर्दों, कपड़ों एवं अन्य ज्वलनशील सामग्रियों से दूर रखें। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। आतिशबाजी के दौरान वयस्कों की निगरानी सुनिश्चित करें। घरों के अंदर, संकरी गलियों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पटाखे न जलाएँ। सावधानी के लिए पानी एवं रेत की व्यवस्था रखें। विद्युत सजावट में सुरक्षित तारों एवं उपकरणों का उपयोग करें तथा विद्युत ओवरलोडिंग से बचें। बुजुर्गों, छोटे बच्चों, बीमार व्यक्तियों एवं पशु-पक्षियों का विशेष ध्यान रखें। अत्यधिक ध्वनि एवं धुएँ से बचें। सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखें तथा शांति, सद्भाव एवं सामाजिक सहयोग की भावना के साथ पर्व मनाएँ। जिला प्रशासन, बक्सर सभी जिलावासियों से अपील करता है कि दीपावली की खुशियाँ जिम्मेदारी के साथ मनाएँ तथा अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। “दीप जलाएँ, खुशियाँ बाँटें—सुरक्षित, स्वच्छ एवं सौहार्दपूर्ण दीपावली मनाएँ।” जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। @top fans Information & Public Relations Department, Government of Bihar Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 8, 2026
समाहरणालय, बक्सर (जिला जन संपर्क कार्यालय) प्रेस विज्ञप्ति:- दिनांक 08 नवंबर 2026 माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार महादलित बस्ती में दीपावली की खुशियाँ साझा करने पहुँची उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्त्ता, स्थानीय परिवारों के बीच दीप एवं मिठाइयों का किया वितरण माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देशानुसार दीपावली के पावन अवसर पर आज दिनांक 08 नवंबर 2026 को जिला प्रशासन, बक्सर की ओर से इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत नाथपुर स्थित महादलित बस्ती में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, बक्सर श्रीमती निहारिका छवि एवं अपर समाहर्त्ता बक्सर, श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में महादलित बस्ती के स्थानीय परिवारों के बीच दीप एवं मिठाइयों का वितरण किया गया। उन्होंने बस्ती के लोगों से आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी तथा उनके सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दीपावली के पावन पर्व पर समाज के सभी वर्गों के साथ खुशियाँ साझा करना तथा जरूरतमंद एवं वंचित परिवारों को भी त्योहार की खुशियों में सहभागी बनाना था। इस पहल के माध्यम से सामाजिक समरसता, आपसी सौहार्द, समानता एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि दीपावली प्रकाश, उल्लास और खुशियों का पर्व है। इस अवसर पर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक त्योहार की खुशियाँ पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी परिवारों को प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ दीपावली मनाने की शुभकामनाएँ दीं। जिला प्रशासन, बक्सर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के आलोक में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने की इस पहल को सामाजिक समावेशिता एवं जनकल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है। जिला जन संपर्क कार्यालय बक्सर। Information & Public Relations Department, Government of Bihar @top fans Buxar Administration CMO Bihar Buxar Police Samrat Choudhary जिला प्रशासन बक्सर #CMSamrat #IPRDBihar #IPRD_Bihar #BuxarNews #buxarcity #buxarjila #samratchaudhary #bihar #BiharNews
Buxar, Bihar | Nov 8, 2026