गोरखपुर: रामगढ़ताल पुलिस ने 5 स्टार होटल मेरियट बाय कोर्टयार्ड में चोरी करने वाले आरोपी को तारामंडल से किया गिरफ्तार
पांच सितारा होटल में चोरी करने वाले एक आरोपी को रामगढ़ताल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है और उसका नाम जयेश रावजी सेजपाल है। 16 नवंबर को इसने गोरखपुर के मैरियट होटल में एक तिलक समारोह में शामिल होकर होटल के कमरे से कीमती जेवरात का बैग चोरी किया था। पुलिस ने काफी मेहनत के बाद इसे ट्रेस किया और गिरफ्तार कर इसके पास से जेवरात बरामद की है।