गोरखपुर: तिवारीपुर पुलिस ने रामलीला मैदान के पास आप पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव को घर में किया नजरबंद
इतने दिनों कीड़ा थाना क्षेत्र में रामधनी निषाद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव आमतौर जाने वाला था लेकिन तिवारीपुर थाने की पुलिस ने सुबह 6:00 बजे विजय श्रीवास्तव के घर पर पहुंचकर उन्हें घर से निकलने से मना कर दिया और नजर बंद कर दिया।